Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मकर मिलन समारोह में मालखान सिंह गुट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजसू का थामा दामन

ईचागढ़ की जनता को धोखा देकर बाहरी विधायकों ने अपना विकास किया : हरेलाल

चांडिल : सरायकेला जिला के चांडिल रुचाप में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित हुई। इस दौरान ईचागढ़ के भूतपूर्व विधायक अरविंद सिंह गुट के रुचाप पंचायत मुखिया सह चांडिल मुखिया संघ के अध्यक्ष घासीराम मानकी, गुरुपद सोरेन, दामोदर सिंह मुंडा, उमाशंकर महतो व मुरलीधर मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए।

सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने स्वागत किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि बीते 30 वर्ष से ईचागढ़ विधानसभा ने अपना स्थानीय विधायक नहीं देखा है। इसलिए हमें एकजुट होकर स्वाभिमान बचाने के लिए स्थानीय नेताओं को विधानसभा भेजना होगा।

हरेलाल महतो ने कहा कि जो भूतपूर्व विधायक मलखान सिंह ने ईचागढ़ की जनता को ठगा है और निजी संपत्ति अर्जन करने का काम किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आजसू पार्टी के नीति व सिद्धांत को जनता के बीच रखें।