Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्तराखंड में बुनकर और हथकरघा को इस बार मिलेगा आर्थिक संबल

देहरादून। कोरोनाकाल में लगभग बंद हो चुके उत्तराखंड के बुनकर और हथकरघा से जुड़े हजारों ग्रामीणों के लिए नया साल नई उम्मीद लेकर आया है। वर्ष 2020 में करीब मार्च महीने से कोरोना संक्रमण के कारण 24 मार्च से लॉकडाउन लग गया था, जिससे प्रदेश के सभी लघु और कुरीर उद्योग बंद हो गए थे। इससे इस कुटीर उद्योगों से जुड़े हजारों ग्रामीण बेरोजगार हो गए थे।

उत्तराखंड के उद्योग निदेशालय में करीब दो हजार कुटीर बुनकर और हथकरघा उद्योग पंजीकृत हैं। इन उद्योगों से 12 हजार के करीब ग्रामीण स्वरोजगार से जुड़े हैं। लकड़ी के सजावटी सामान, चटाई, फर्नीचर, चादरें, ऊनी और खादी विभिन्न प्रकार के पकड़े, धातु के वर्तन को बनाने के अलावा भेड़ की ऊन से तैयार गर्म स्वेटर आदि ग्रामीण क्षेत्रों से कुटीर उद्योगों की श्रेणी में जाते हैं। इन कुटीर उद्योगों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता केंद्र सीधे जुड़े होते हैं। मइ्र महिला स्वयं सहायता केंद्र ग्रामीण खाद्य वस्तु दालें, मिल, मसाले, जटनी, जेम फल के जूस आदि का व्यापार भी करती हैं।

यह सभी स्वरोजगार के धंधे कोरोना संक्रमण के कारण इस बार ठप रहे। अब भी 30 से 40 फीसद तक ही कुटीर उद्योग कार्य कर रहे हैं। यह कुटीर उद्योग ग्रामीणों की जीविका के लिए महत्वपूर्ण हैं। अब नये साल 2021 में कोरोना वैक्सीन आने के कारण उम्मीद जगी है कि मार्च माह तक देश में सभी कारोबार सामान्य हो जाएगा। ऐसे में उत्तराखंड के बुनकर और हथकरघा कुटीर उद्योग भी गति पकड़ लेंगे। प्रदेश उद्योग निदेशक सुधीर नौटियाल ने कहा कि इस साल कुटी उद्योगों के साथ लघु एवं मध्यम उद्योगों में कारोबार गति पकड़ेगा। कोरोनाकाल में उद्योगों का कारोबार प्रभावित रहा है।