Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोहरे से ढका उत्तर भारत, दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा में विजिबलिटी हुई कम, ट्रेनों पर भी बड़ा असर

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में सुबह-शाम के कोहरे से भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित ज्यादातर राज्यों में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी दर्ज किया गया है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाई है। बढ़ते कोहरे के चलते दिल्ली में 26 ट्रेन आज देरी से चली।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा दर्ज किया गया है। कश्मीरी गेट और मंजनू के टीला पर भी विजबिलिटी कम दर्ज की गई।

सुबह आठ बजे तक दिल्ली में स्थित पालम और सफदरजंग में 9.7 तापमान दिर्ज किया  है। वहीं सुबह 5.30 तक यह तापमान ज्यादा था। यहां पर सुबह के वक्त 10 डिग्री तापमान था। यानी सुबह आठ बजे तक यहां पर ठंड बढ़ी है।

देश में पड़ रहे घने कोहरे के चलते विजिबलटी भी कम दर्ज की गई है। सुबह 5.30 तक चंडीगढ़, बरेली और गोरखपुर में -25 तक विजबिलीट रही। वहीं अमृतसर, अंबाला, गंगानगर, ग्वालियर, बहराइच, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, गुवाहाटी, तेजपुर, अगरतला और सिलचर  में -50 विजिबलटी रही।

कड़ाके की ठंड के बीच तमिलनाडु सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों यानी 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अभी तक पूरे तमिलनाडु राज्य में जनवरी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

यहां हवा की गुणवत्ता होगी खराब

जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। एक तरह जहां पर्यटक यहां भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने इन इलाकों में पहुंच रहे हैं वहीं इन इलाकों में पड़ रही बर्फबारी से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। यहां हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं बता करें हवा की गुणवत्ता की तो आने वाले कुछ दिनों में उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहेगी।

यूपी में भी कोहरे से नहीं मिली राहत

यूपी के मेरठ में अभी कोहरे से कोई राहत मिलती नहीं नजर आ रही है। रविवार को तो सुबह से शाम तक पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सोमवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो धूप निकलने के आसार कम ही है।

उत्तराखंड में भी कोहरे की मार

वहीं उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। हालांकि रविवार को ज्यादातर इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है।