Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज है पोंगल का आखिरी दिन कन्नुम, जानें इसका अर्थ और इतिहास

Kaanum Pongal 2021: पोंगल तमिलनाडु में चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है। यह तमिल कैलेंडर के थाई महीने में आता है। पोंगल को फसल के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन किसान अच्छी फसल होने का धन्यवाद करते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि पोंगल चार दिनों का त्यौहार है इसलिए इसके हर दिन का एक अलग नाम है। आज पोंगल का आखिरी दिन है जिसका अर्थ कन्नुम है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कन्नुम का अर्थ क्या होता है और क्या है इसके पीछे का इतिहास।

कन्नुम का अर्थ:

कन्नुम पोंगल को पोंगल उत्सव के चौथे और अंतिम दिन के रूप में मनाया जाता है। कन्नुम शब्द का अर्थ है यात्रा करना। ऐसे में इश दिन लोग अपने दोस्तों या परिवार से मिलने जाते हैं। इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा होता है।

कन्नुम पोंगल का इतिहास:

कन्नुम पोंगल को तिरुवल्लुवर दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह तिरुवल्लुवर नामक ऐतिहासिक तमिल लेख, कवि और दार्शनिक की याद के रूप में मनाया जाता है। तिरुवल्लुवर अपनी पुस्तक थिरुकुरल के लिए प्रसिद्ध था। ऐसा कहा जाता है कि कन्नुम पोंगल और कन्नी पोंगल दोनों एक ही दिन आते हैं लेकिन दोनों को मनाने का तरीका अलग होता है। जहां कन्नुम के दिन परिवार से मिलने जाते हैं वहीं कन्नी पोंगल को उर्वरता के लिए मनाया जाता है।

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में किसान 7 कुंवारी देवी की पूजा करते हैं। इन्हें सप्त कनिमार भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि किसानों की कृषि भूमि को आशीर्वाद प्राप्त हो। इस प्रकार अविवाहित लड़कियों को इस दिन सप्त कनिमार के रूप में सम्मानित किया जाता है। उन्हें कपड़े और आभूषण भी दिए जाते हैं। आज के दिन कुछ युवक युवतियां अपने भविष्य में पवित्र विवाह करने की प्रार्थना भी करते हैं।