Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बर्ड फ्लू : केंद्र का राज्यों से प्रतिबंध हटाने की अपील, कहा- पकाए गए चिकन और अंडे से डर नहीं

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। इस बीच अच्छी तरह से पकाए गए चिकन और अंडे के सुरक्षित होने का आश्वासन देते हुए, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे पोल्ट्री की बिक्री पर प्रतिबंध को हटा दें। साथ ही जिन क्षेत्रों या राज्यों में संक्रमण नहीं है, वहां पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें। मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (FAHD)ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लोगों को बर्ड फ्लू के प्रसार के बारे में अवैज्ञानिक अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध से पोल्ट्री और अंडा बाजारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और इससे पोल्ट्री और मक्के के किसान प्रभावित हुए हैं, जो पहले से ही कोरोना महामारी से प्रभावित हैं।

देश बर्ड फ्लू के प्रसार को प्रभावी रूप से नियंत्रित कर रहा है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने शुक्रवार राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों को गैर-संक्रमित क्षेत्रों / राज्यों से बिक्री की अनुमति दें। 16 जनवरी तक, महाराष्ट्र के लातूर, परभणी, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, यवतमाल, अहमदनगर, बीड और रायगढ़ जिलों में एवियन इन्फ्लुएंजा के मामलों की पुष्टि की गई है।

मंत्रालय के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कौवों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हो गई है। गुजरात के सूरत, नवसारी और नर्मदा जिले में भी कौवों में बर्ड फ्लू कती पुष्टि हुई है। उत्तराखंड के देहरादून जिले और उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भी में भी कौवों में इसकी पुष्टि हुई है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली में, नजफगढ़ में कबूतर और उल्लू और रोहिणी में हेरोन में संक्रमण की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले और मध्य प्रदेश के हरदा जिले  में रैपिड रिस्पांस टीम तैनात है। यहां पर पक्षियों को मारने का काम जारी है।  स्थिति की निगरानी के लिए गठित केंद्रीय दल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।