Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की बानगी है टीकाकरण अभियान

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की भारत में शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए भाजपा नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने शनिवार को कहा कि यह देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दर्शाता है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- टीकाकरण भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण क

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अभियान की शुरुआत को भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताया और कहा कि पीएम मोदी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। हम अपने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए नमन करते हैं। टीकाकरण अभियान के वे ही वास्तविक नायक हैं।

अमित शाह ने देश के विज्ञानियों के साथ पीएम मोदी को भी सराहा

गृह मंत्री अमित शाह ने टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के विज्ञानियों की अपार क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक है। शाह ने ट्वीट किया कि यह अभियान हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है और यह विश्वपटल पर एक नए आत्मनिर्भर भारत का उदय है।

शाह ने कहा- मेड इन इंडिया वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है

वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पाई है। मेड इन इंडिया वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है। इस ऐतिहासिक दिन पर मैं सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

राजनाथ सिंह ने कहा- स्वदेशी टीके दुनिया के दूसरे देशों को भी निर्यात किया जाएगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वदेशी टीके केवल भारतवासियों को ही नहीं लगाए जाएंगे बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी इन्हें निर्यात किया जाएगा। भारत ऐसा देश है जिसने अपनी ही नहीं बल्कि सारे विश्व की चिंता की। उन्होंने कहा, यदि हमारे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ जिन्हें हम कोरोना योद्धा के रूप में जानते हैं, न होते तो हम शायद इस कोरोना महामारी की चुनौती का मुकाबला नहीं कर पाते।