Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 14: एजाज़ ख़ान के टच करने से भड़कीं रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला बोले – ‘मेरी पत्नी के करीब मत आना’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिलता रहता है। ये ‘बिग बॉस हाउस’ की सबसे आम बात है। अब आज एजाज़ ख़ान और रूबीना दिलैक के बीच ज़ोरदार बहस होती दिखेगी। बहस होते-होते कुछ ऐसा होगा कि एजाज़ा खान रुबीना उनकी अनुमति के बिना हाथ लगा देंगे जो बात रुबीना को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी और वो इस बात पर रुबीना को चेतावनी दे डालेंगी।

कलर्स ने आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है जिसमें कंटेस्टेंट खाने को लेकर रुबीना से कुछ नोंकझोक करते नज़र आ रहे हैं। रुबीना सबको समझा रही हैं कि उन्होंने खाने को लेकर सबके बारे में सोचकर कहा ताकी सबके पेट खराब न हो जाएं। इस पर एजाज़ खान उन्हें तीखे जवाब देते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि रुबीना और एजाज़ की बहस बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ जाती है कि रुबीना हाथ दिखाकर एजाज़ को ‘अब बस’ का इशारा करती हैं। तभी एजाज़ सामने से आते हैं और उनके हाथ पर ताली मार देते हैं। इस बात से रुबीना बुरी तरह चिढ़ जाती हैं और गुस्से में कहती हैं कि ‘मेरी परमीशन के बिना मुझे दोबारा कभी टच मत करना’ । इसके बाद दोनों के बीच में अभिनव शुक्ला आ जाते हैं और कहते हैं ‘मेरी पत्नी के करीब मत आना… फिज़िकल टच कर के बात मत करना’।