Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीएसके के इस बल्लेबाज ने फिर दिखाया दम, 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से लगाया अर्धशतक

नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेल रहे बल्लेबाज केदार जाधव कमाल की फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद एक बार फिर से लगातार दूसरे मैच में भी अर्धशतक लगाया। केदार जाधव ने इस बार ये कमाल उत्तराखंड टीम के खिलाफ किया। केदार जाधव इस टूर्नामेंट के जरिए खुद को साबित करने में भी लगे हैं जिससे की आइपीएल में उन्हें फायदा हो सके। अगर सीएसके उन्हें इस सीजन के लिए रिटेन नहीं भी करती है और अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उन्हें दूसरी टीम ऊंची कीमत पर खरीद सकती है।

केदार जाधव ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लीग मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ 47 गेंदों पर तेज 61 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 बेहतरीन छक्के व इतने ही चौके लगाए। उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 129.79 का रहा। केदार जाधव की इस शानदार पारी के दम पर उनकी टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाए।

केदार जाधव ने इससे पहले खेले गए लीग मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 84 रन की तूफानी पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेल चुके केदार जाधव आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। पिछले साल यानी 2020 में सीएसके लिए उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

2020 में सीएसके टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद ये बात सामने आई कि सीएसके शायद केदार जाधव को रिटेन नहीं करेगी। इसके बाद जाधव को जैसे ही घरेलू टी20 लीग में खेलने का मौका मिला वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं और खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी इस तरह की बल्लेबाजी के बाद सीएसके उन्हें रिटेन करती है या नहीं और अगर वो इस टीम से बाहर कर दिए जाते हैं तो आइपीएल 2021 की नीलामी में उन्हें अपनी इस बल्लेबाजी का कितना फायदा मिलता है।