Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 15,968 मामले, रिकवरी दर बढ़ी

नई दिल्ली।  देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15,968 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 202 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट आ रही है। इसके अलावा कोरोना वायरस की रिकवरी दर भी बढ़कर साढ़े 96 फीसद से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 4 लाख 95 हजार 147 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1.01 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 करोड़ 1 लाख 29 हजार 111 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख 14 हजार 507 तक पहुंच गए हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 51 हजार 529 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना की रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 17,817 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.51% हो गई है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 2051 एक्टिव केस कम हुए हैं। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में अब तक 18.30 करोड़ से ज्यादा टेस्

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 18.30 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(12 जनवरी) तक 18,34,89,114 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,36,227 टेस्ट कल किए गए हैं।