Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

1 अप्रैल से लागू होगी नई विदेश व्यापार नीति : सरकार

नई दिल्लीः सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश की नई विदेश व्यापार नीति पर काम जारी है और यह 1 अप्रैल, 2021 से पांच साल के लिये लागू होगी। नीति का मकसद देश को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अग्रणी बनाना है। विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) के बारे में सांसदों को जानकारी दिए जाने के दौरान यह सूचना दी गई है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति ने मंगलवार को ‘नई विदेश व्यापार नीति 2021-26′ विषय पर एक बैठक की। बैठक की अयक्षता वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। बैठक में संसद सदस्य और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बैठक में यह बताया गया कि जिला निर्यात केंद्र पहल नई विदेश व्यापार नीति के अंतर्गत महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।” बैठक में बताया गया, ‘‘देश की नई विदेश व्यापार नीति पर काम जारी है और एक अप्रैल, 2021 से पांच साल के लिये लागू होगी। नीति का मकसद देश को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अग्रणी बनाना है….।”