Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हैदराबाद के सातवें निजाम के परिवार ने केंद्र से की 26 साल से लंबित टैक्स मामले के समाधान की मांग

हैदराबाद। हैदराबाद के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान के परिवार के सदस्यों ने भारत सरकार से पिछले 26 साल से लंबित निजाम ज्वैलरी ट्रस्ट के आयकर एवं संपत्ति कर मामले का समाधान करने का अनुरोध किया है।

निजाम के पौत्र नजफ अली खान ने वित्त मंत्री से मामले का समाधान करने का किया अनुरोध

निजाम के पौत्र नजफ अली खान ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर इस मामले का समाधान करने का अनुरोध किया है क्योंकि ट्रस्ट के ज्यादातर लाभार्थी वरिष्ठ नागरिक हैं और स्वास्थ्य एवं वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जबकि कई लाभार्थी दिवंगत हो चुके हैं।

निजाम खान ने कहा- जरूरी सूचनाओं को दाखिल करने के बावजूद समाधान नहीं निकला

निजाम फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट खान ने कहा कि समय-समय पर मांगी गई जरूरी सूचनाओं को दाखिल कर आयकर विभाग के साथ सहयोग करने के बावजूद इस मसले का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वह संबंधित अधिकारियों को एक बार में यह मसला सुलझाने का निर्देश दें।