Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- किसानों का देश के विकास में अहम योगदान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि खेती और किसानों ने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहु, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। कोविंद ने कहा, ये त्योहार हमारे किसानों के अथक परिश्रम और उद्यम को सम्मान देने का भी अवसर होते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा- त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग रूपों में मनाए जाते हैं

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि ये त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग रूपों में मनाए जाते हैं। लेकिन यह नई फसल के कटने से जुड़ा आनंद और उत्सव का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि पवित्र स्नान, विशेष पूजा, दान-पुण्य और अन्य अनुष्ठानों के जरिये लोग ये त्योहार मनाते हैं।

राष्ट्रपति ने त्योहारों से समृद्धि व खुशहाली बढ़ने की कामना की

उन्होंने इन त्योहारों के माध्यम से लोगों में परस्पर शांति और एकता की भावना और मजबूत होने तथा देश में समृद्धि व खुशहाली बढ़ने की कामना की।