Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राजनाथ सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री से श्रीपद नाइक की स्थिति की जानकारी ली

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से श्रीपद नाइक की स्थिति के बारे में बातचीत की। नाइक आज एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। रक्षा राज्य मंत्री नाइक कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें गोवा लाया जा रहा है।
PunjabKesari
सिंह ने ट्वीट में कहा, ‘‘ रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक के सड़क दुर्घटना में घायल होने के समाचार से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मेरी बातचीत हुई है। श्रीपदजी के इलाज का समुचित प्रबंध राज्य सरकार कर रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रीपदजी जल्दी स्वस्थ हों।”

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री के साथ जरूरत पड़ने पर नाइक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाए जाने के विकल्प पर भी बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि नाइक जिस वाहन से जा रहे थे, वह उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।