Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रजनीकांत के राजनीति में आने से मना करने पर फैंस दुखी, मनाने के लिए चेन्नई में प्रदर्शन

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने से मना करने से उनके फैंस दुखी हैं और उनको मनाने के लिए प्रदर्शन किया। चेन्नई पुलिस ने रविवार को वल्लुवर कोट्टम में प्रदर्शन करने के लिए रजनीकांत फैन क्लब के सदस्यों को अनुमति दे दी , जिसके बाद हजारों की तदाद में उनके समर्थक जुटे और  प्रदर्शन किया।  गौरतलब है कि पिछले साल सुपरस्टार ने घोषणा की थी कि जनवरी 2021 में वे राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन दिसंबर के आखिर में उन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर राजनीति में इंट्री न करने की बात कही थी।

इस घोषणा से कुछ दिन पहले रजनीकांत रक्तचाप संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में  भर्ती हुए थे। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा था कि उन्होंने यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि वे राजनीतिक पार्टी बनाकर राजनीति में आने में असमर्थ है। उन्हें यह घोषणा करते हुए काफी दुख हो रहा है। वे स्वास्थ्य संबंधी समस्या को भगवान द्वारा दी गई चेतावनी  मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वे राजनीति में आए बगैर लोगों की सेवा करते रहेंगे।