Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

90 साल की उम्र में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रदूत के तौर पर योगदान दिया। प्रोफेसर चित्रा घोष का गुरुवार रात को निधन हो गया था। वह 90 साल की थीं। चित्रा घोष नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाई शरत चंद्र बोस की सबसे छोटी बेटी थीं।

PunjabKesari

पीएम मोदी ने प्रो. घोष की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि प्रोफेसर चित्रा घोष ने सामाजिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रदूत के रुप में योगदान किया। मेरी जब उनसे मुलाकात हुई थी, तब हमारे बीच कई विषयों पर सघन चर्चा हुई थी, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों पर भी चर्चा हुई थी। उनके निधन से दु:ख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना, ऊं शांति।’