Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एक दूजे के हुए गौहर ख़ान और ज़ैद दरबार, देखें निकाह सेरेमनी की तस्वीरें

नई दिल्ली। मुक़र्रर वक्त और तारीख़ के मुताबिक एक्ट्रेस गौहर ख़ान और ज़ैद दरबार का निकाह हो गया है। गौहर और ज़ैद के निकाह सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गईं हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं। इन फोटोज़ में ज़ैद और गौहर स्टेज पर साथ में खड़े नज़र आ रहे हैं। गौहर ने अपने निकाह में क्रीम कलर का ग़रारा पहना है, जिसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वैलिरी कैरी की है। तो वहीं ज़ैद ने भी निकाह में क्रीम रंग की शेरवानी पहनी है। ज़ैद जहां शेरवानी में काफी रॉयल लुक में नज़र आ रहे हैं तो वहीं गौहर भी क्रीम ग़रारे में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

फोटोज़ के अलावा निकाह की कुछ वीडियोज़ भी सामने आई हैं जिनमें गौहर और जै़द मीडिया के सामने पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान ज़ैद मजबूती के साथ गौहर का हाथ थामे दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों साथ में काफी खुश और खूबसूरत लग रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई के एक होटेल में गौहर और ज़ैद की हल्दी-मेहंदी की रस्म हुई। जहां उनके परिवार के कुछ ख़ास लोग ही नज़र आए। गौहर ने अपनी हल्दी और मेहंदी में दिन में पीले रंग का ड्रेस कैरी किया था, वो वहीं शाम के फंक्शन में उन्होंने ग्रीन रंग की ड्रेस पहनी थी। इसी तरह जैद़ ने भी दिन में पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहना था तो वहीं शाम को ग्रीन रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। देखें तस्वीरें।

ससुर ने गाया सैड सॉन्ग तो लोगों ने ले लिए मज़े :

मेहंदी फंक्शन के दौरान का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें बॉलीवुड के मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर और जैद के पिता इस्माइल दरबार फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का सैड सॉन्ग ‘तड़प-तड़प’ गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैद और गौहर भी इस्माइल दरबार के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट कर इस्माइल की टांग खिचाई भी की है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि ‘कौन ऐसा गाना शादी में गाता है’, ‘शादी हो रही है या तलाक हो रहा है, ‘सोच समझ कर गाओ भाई’, एक यूजर्स ने तो लिखा है कि ‘शादी है या ब्रेकअप’।