Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Gauahar Khan के ससुर ने मेहंदी में गाया सैड सॉन्ग, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए ये कमेंट

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पूरी दुनिया आज क्रिसमस के जश्न में डूबी हुई है। तो वही एक्ट्रेस गौहर ख़ान और जैद दरबार गुरूवार यानी 25 दिसंबर, क्रिसमस के दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के निकाह से पहले मुंबई के एक होटेल में हल्दी और मेहंदी सरेमनी की रस्म पूरी हुईं। मेहंदी और हल्दी सरेमनी के फोटो जैद और गौहर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए। दोनों की हल्दी और मेहंदी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें बॉलीवुड के मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर और जैद के पिता इस्माइल दरबार फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का सैड सॉन्ग ‘तड़प-तड़प’ गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैद और गौहर भी इस्माइल दरबार के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो पर कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट कर इस्माइल की टांग खिचाई भी की है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि ‘कौन ऐसा गाना शादी में गाता है’, ‘शादी हो रही है या तलाक हो रहा है, ‘सोच समझ कर गाओ भाई’, एक यूजर्स ने तो लिखा है कि ‘शादी है या ब्रेकअप’।

बता दें कि 21 दिसंबर को गौहर और जैद की चिकसा सेरेमनी हुई थी, जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। सेरेमनी के दौरान जैद और गौहर दोनों पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। अपनी सेरेमनी की फोटोज शेयर करते हुए गौहर और जैद ने कैप्शन में लिखा,‘आधे-आधे मिलकर हम दोनों एक बेटर हाफ बन पाए हैं’। ये हमारे सबसे सुंदर पल हैं. ‘गौजै’ सेलिब्रेशन का पहला दिन, ‘चिकसा’।

आपको बता दें कि जैद दरबार और गौहर खान पिछले कुछ वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थें। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी जैद से पहली मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जिसके बाद हम दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।  हम लोगों ने घर बात कर शादी करने का फैसला किया।