Patratu झारखंड सरकार के कृषि व श्रम मंत्री सहित विधायक अम्बा ने किया बड़कागांव का दौरा
कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर मंत्री व विधायक का जोरदार स्वागत किया
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
पतरातू : पतरातू स्थित पीटीपीएस न्यू मार्केट कटिया चौक के समीप पतरातू के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख , श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता एवं बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के बड़कागांव दौरा के दौरान फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
इस दौरान झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्र लिख ने कहा कि बिरसा किसान ,बिरसा गांव हर विधानसभा में एक गांव में सरकार के सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा भाग्यशाली है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव के विभिन्न जगहों में धान खरीद का उद्घाटन किया जाएगा, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय खैरा मांझी के वंशजों को अपने स्तर से देखेंगे।