Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Neha Kakkar ने शेयर किया ‘बेबी बंप’ के साथ नया वीडियो, बोलीं- ‘ओह किक मार रहा है’

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। उस फोटो में नेहा अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ खड़ी हुई थीं और उनका बेबी बंप नज़र आ रहा था। नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हुई थी। हालांकि बाद में बता चला कि नेहा प्रेग्नेंट नहीं हैं ये उनके अपकमिंग सॉन्ग का टाइटल था। दरअसल, नेहा और रोहन का हाल ही में एक गाना रिलीज़ हुआ है जिसका नाम है ‘ख्याल रख्या कर’ इस गाने में नेहा ने एक प्रेग्नेंट लड़की का किरदार निभाया है। गाने में नेहा एक मां के रूप में भी नज़र आ रहीं हैं।

अब नेहा ने गाने की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा का ‘बेबी बंप’ साफ नज़र आ रहा है। वीडियो में नेहा ठेले के पास खड़े होकर गोल गप्पे खाती नज़र आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ रोहनप्रीत सिंह भी मौजूद हैं। वीडियो में दिख रहा है नेहा बड़े मज़े से गोल गप्पे खा रही होती हैं तभी वो बोलती हैं ‘ओह किक मार रहा है’ जिसके बाद वो और रोहन ज़ोर से हंसने लगते हैं। नेहा का ये वीडियो काफी क्यूट है।

आपको बता दें कि नेहा ने कि 24 अक्टूबर को पंजाबी सिंह रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। नेहा ने अपनी शादी का अनाउसमेंट भी इस तरह किया था कि लोग कन्फ्यूज़ थे कि उनकी शादी सच में हो रही है या फिर ये किसी गाने का प्रमोशन है। दरअसल, नेहा की शादी के वक्त उनका एक गाना भी रिलीज़ हुआ था जिसका टाइटल था ‘नेहू द व्याह’। नेहा की शादी के आसपास ही ये गाना भी रिलीज़ किया गया था। वहीं सिंगर की शादी की बात करें तो नेहा और रोहन की शादी काफी चर्चा में रही थी दोनों की फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। फिलहाल नेहा इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नज़र आ रही हैं।