Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 14: जैस्मिन के दोस्त अली गोनी को पसंद करने लगी हैं निक्की तंबोली, बोलीं- ‘वो पूछेगा तो मैं हां कर दूंगी’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ के दो कंटेस्टेंट अली गोनी और जैस्मिन भसीन की ख़ास दोस्ती इस वक्त बिग बॉस के दर्शकों के लिए एक मिस्ट्री बनी हुई है। दोनों एक दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड कहते हैं, लेकिन घरवालों को और दर्शकों को लगता है कि वो गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड हैं। अली और जैस्मिन जिस तरह रहते हैं, एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं एक दूसरे का ख्याल रखते हैं उससे देखकर हर किसी के ज़हन में ये सवाल आता है कि क्या वाकई ये लोग सिर्फ बेस्ट फ्रेंड्स हैं??

ख़ैर.. ये मिस्ट्री तो तब तक नहीं सुलझेगी जब तक अली या जैस्मिन ख़ुद इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं कर देते।लेकिन इसी बीच घर का ही कोई सदस्य है जो अली गोनी को पसंद करने लगा है, और वो सदस्य हैं निक्की तंबोली। निक्की तंबोली, अली को पसंद करने लगी हैं। निक्की का कहना है कि जैस्मिन उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं सिर्फ दोस्त हैं और अगर अली कभी सामने से आकर उनसे पूछेंगे कि क्या वो उन्हें पसंद करती हैं तो निक्की हां ही करेंगी।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें निक्की, राखी के सामने अपने दिल की बात कहती दिखती रही हैं। निक्की राखी से पूछती हैं कि, ‘आपको किसने बोला कि मैंने ये बोला है कि ‘अली मैं जानती हूं कि जैस्मिन आपकी गर्लफ्रेंड है फिर भी मैं आपको पसंद करती हूं’ ये आपको किसने कहा कि मैंने ये कहा है?’ इसपर राखी कहती हैं कि उन्हें याद नहीं कि किसने उनसे ये कहा है पर किसी ने तो कहा है। इस पर निक्की कहती हैं कि ‘जैस्मिन तो अली की गर्लफ्रेंड हैं ही नहीं। वो लोग बेस्ट फ्रेंड्स हैं। जैस्मिन ने कहा है कि वो अली को लेकर वैसी फीलिंग के बारे में नहीं सोचतीं’। आगे निक्की कहती हैं कि ‘मुझे अली पसंद है, अगर वो कभी आगे से आकर मुझसे पूछेगा कि क्या मैं उसे पसंद करती हूं? तो मैं हां कहूंगी। इसके बाद राखी कहती हैं कि अगर तू उसे पसंद करती है तो उसे बोल दे जिसपर निक्की कहती हैं कि उन्हें शर्म आती है।देखें इस पूरी बातचीत का वीडियो।