Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक ने किया नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा

जारगोडीह ,बामणी, कुटाम, हुंडी आदि कई दूर दराज़ के गांव में एन्टी-नक्सल अभियान चलाया गया पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से नक्सलियों के बहकावे में नही नहीं आने का आग्रह किया

सरायकेला खरसावां : आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली झारखंड पुलिस के स्लोगन को चरितार्थ करती सरायकेला खरसावां पुलिस कप्तान मोहम्मद अर्शी के नेतृत्व में कई पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में मिलन चौक के पंचायत भवन में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए उन्हें तत्परता से निराकरण करने का आश्वासन दिया और समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया । वही इस जनसुनवाई के अवसर पर आम जनता को कोरोना महामारी से बचने संबंधित आवश्यक जानकारी व टिप्स दिए गए | उन्होंने लोगों को नक्सलवाद के चुंगल से बचने की भी सलाह दी।

अवैध बालू कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का एसपी ने दिया आदेश

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पुलिस एवं खनन विभाग द्वारा हाल में चलाए गए अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध अभियान में जब्त किए गए बालू के भंडारों के राज्यसात एवम नीलामी की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने हेतु भी निर्देशित किया तथा उन्होंने अवैध बालू उत्खनन में शामिल सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर अनुसंधान को जल्द से जल्द पूरा कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने का निर्देशित जारी किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।