Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

J-K: आतंकवादी हमले में CRPF का एक जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत

जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक दल पर हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के कम से कम एक जवान और अन्य नागरिक की जान चली गई। आतंकवादी हमले में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोपोर इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के एक नाका दल पर गोलियां चला दीं, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान और एक अन्य नागरिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के एक जवान और एक नागरिक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।