Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की टीम को भारत ने वीजा देने से किया इनकार, जानें क्‍यों

नई दिल्ली। सरकार ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआइआरएफ) की टीम को वीजा देने से इन्कार कर दिया है। यह टीम भारत में धार्मिक स्वतंत्रता का आकलन करने के लिए आना चाहती थी। सरकार ने साफ कर दिया है कि भारतीयों के संविधान संरक्षित अधिकारों पर किसी विदेशी संस्था को बोलने का हक नहीं है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे को लिखे पत्र में उक्त बातें कही है। दूबे ने पिछले साल लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल पास होने के बाद यूएससीआइआरएफ द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर पाबंदी लगाने की मांग के मुद्दे उठाया था। इसके अलावा बुधवार को जारी अमेरिका की आधिकारिक ‘2019 अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट’ में भी भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों और भेदभाव पर चिंता जताई गई है।

विदेश मंत्री ने कहा कि यूएससीआइआरएफ को भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर भ्रामक, पक्षपाती और गलत सूचनाएं फैलाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की संस्थाओं की बातों को तवज्जो नहीं देते। विदेश मंत्रालय संस्था की टिप्पणी को गलत और अवांछित करार देता है।

जयशंकर ने कहा, ‘हमने यूएससीआइआरएफ की टीम को वीजा देने से इन्कार कर दिया है, जो धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर आना चाहती थी। हमें नहीं लगता कि भारत के नागरिकों को संविधान से मिले अधिकारों पर बोलने का हक यूएससीआइआरएफ जैसी किसी विदेशी संस्था को है।’ वहीं, बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो द्वारा जारी धार्मिक आजादी संबंधी रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के साथ ही सीएए कानून का भी जिक्र किया गया है।

इस मुद्दे पर भारत ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अपना मत स्पष्ट कर चुका है। भारत का स्पष्ट कहना है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करना उसका आंतरिक मामला है। जबकि, सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर सताए गए हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्धों के लिए नागरिकता सुनिश्चित करता है।