Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में लागू होगा LG का आदेश, करेंगे बाहरी लोगों का भी इलाज

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलना वाला है। इसके लिए हमारी सरकार तैयारी कर रही है। कोरोना जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कोरोना मरीजों के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी देने के लिए डिजिटल प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनी हुई सरकार का फैसला पलटा गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सभी का इलाज करने को कहा है तो इस आदेश को लागू किया जाएगा। यह समय असहमति का नहीं है। बता दें कि एलजी ने आम आदमी पार्टी के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली बाहरी लोगों को नहीं, सिर्फ दिल्ली वासियों का ही इलाज किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा- ‘मैं घर पर क्वारंटाइन में जरूर था, मगर मेरा मन वहीं था कि कैसे लोगों को अधिक सुविधाएं दे सकें। फिलहाल दिल्ली में 31000 केस हैं, जबकि 18000 एक्टिव केस है और इनमें से 15000 होम आइसोलेशन में हैं। 900 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में तेजी से फैलने वाला है कोरोना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मंगवलार को बैठक थी, जिसकी एलजी साहब ने इसकी अध्यक्षता की थी। वहां पर जो आंकड़े प्रस्तुत किए गए और सरकार द्वारा पेश आंकड़े दिखाते हैं कि आने वाले समय में दिल्ली में कोरोना बहुत ही फैलने वाला है।

केजरीवाल ने कहा कि इस लिहाज से 15 जून तक उम्मीद है कि 44000 कोरोना के मामले हो जाएंगे और 31 जुलाई तक 532000 केस आ जाएंगे। चुनौती बहुत बड़ी है और हमें अपने आप को बचाना है। इसे जन आंदोलन बनाना है।

मास्क लगाने और बार-बार धोएं हाथ

सीएम ने प्रेसवार्ता के दौरान लोगों  से अनुरोध किया कि मास्क पहन के घर से निकलना है। बार बार हाथ धोने हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग करना है। अगर कोई नहीं कर रहा है तो उसे भी हाथ जोड़कर विनती करनी है कि वे भी करें।