Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली सरकार का आकलन, 31 जुलाई तक हो जाएंगे कोरोना के 5.5 लाख केस

नई दिल्ली।  राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार का एक आकलन सामने आया है। इसके तहत आगामी 31 जुलाई तक दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 5.5 लाख हो जाएंगे, ऐसे में 80,000 बेड की जरूरत होगी।

दिल्ली सरकार का आंकलन

  • 12 से 13 दिन में कोरोना केस डबल हो रहे हैं
  • 15 जून तक दिल्ली में 44000 मामले होंगे, 6600 बेड की ज़रूरत
  • 30 जून तक दिल्ली में 1 लाख मामले हो जाएंगे, 15,000 बेड की जरूरत होगी
  • 15 जुलाई तक 2.25 लाख मामले हो जाएंगे, 33,000 बेड की जरूरत होगी
  • 31 जुलाई तक 5.5 लाख केस हो जाएंगे, 80,000 बेड की जरूरत होगी
  • जुलाई अंत तक चाहिए होंगे दिल्ली को 80 हजार बेड-सिसोदिया

मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है कि दिल्ली में अभी और कोरोना बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एलजी अनिल बैजल ने दिल्ली कैबिनेट का फैसला बदला है, जिसमें फैसला लिया गया था कि दिल्ली में सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही इलाज हो। मनीष सिसोदिया के मुताबिक,  मैंने उनसे पूछा, क्या आपने कुछ रिपोर्ट आदि करवाई, लेकिन बैजल के पास इसका कोई जवाब नही था। उपराज्यपाल का फैसला बदलने के बाद दिल्ली की बिगड़ी हालात की जिम्मेदारी कौन लेगा? इसका जबाब भी उपराज्यपाल के पास नहीं था।

दिल्ली में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं : सत्येंद्र जैन

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में तेजी से कोरोना बढ़ रहा है, लेकिन अभी यहां पर कोरोना वायरस संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में 50 प्रतिशत बाहरी राज्यों की मरीज आते हैं, जबकि बड़े अस्पताल में 70 फीसद बाहरी मरीज होते हैं। क्लस्टर व छोटी कॉलोनियों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी सामुदायिक संक्रमण की हालत नहीं हुई है।