Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Netflix पर आएगी जाह्नवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना’, वीडियो में दिखी असली कारगिल गर्ल की झलक

नई दिल्ली। जैसे कि कयास लगाये जा रहे थे, करण जौहर की फ़िल्म गुंजन सक्सेना नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसका एलान कर दिया है। हालांकि रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गयी है।

नेटफ्लिक्स ने फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है- एक असाधारण लड़की, असाधारण यात्रा, गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल आ रही है। जल्द ही। गुंजन सक्सेना भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। इस किरदार को जाह्नवी कपूर ने निभाया है। गुंजन के पिता के किरदार में पंकज त्रिपाठी हैं। फ़िल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। जाह्नवी की यह दूसरी फ़िल्म है। उन्होंने 2018 की फ़िल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। धड़क मराठी हिट सैराट की रीमेक थी।

129 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

नेटफ्लिक्स ने गुंजन सक्सेना का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें गुंजन की ज़िंदगी की झलकियां हैं। जाह्नवी कपूर का वॉयस ओवर है। तस्वीरों के ज़रिए गुंजन को इंट्रोड्यूस किया गया है। इसी वीडियो में जाह्नवी फ़िल्म के नेटफ्लिक्स पर आने का एलान भी करती हैं। इस वीडियो के साथ लिखा है- प्लेन लड़का उड़ाये या लड़की, उसे पायलट की कहते हैं- गुंजन सक्सेना, द कारगिल गर्ल आ रही है।

73 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सिनेमाघर बंद होने की वजह से ऐसी कई फ़िल्मों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख़ किया है, सिनेमाघरों के लिए बनायी गयी थीं।