Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पाकिस्तान में CM योगी की जय-जय, कहा- ‘इमरान खान से बेहतर हैं योगी आदित्यनाथ’

लखनऊः कोरोना सकंट के बीच सीएम योगी के नेतृत्व की तारीफ हर ओर हो रही है। देश और दुनिया ही नहीं बल्कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन देश पाकिस्तान भी सीएम योगी की शान में कसीदे गढ़ रहा है। तारीफ हो भी क्यों ना, कोरोना से निपटने के लिए सीएम योगी ने कड़े फैसले लिए हैं और इन फैसले का पाकिस्तान भी कायल हो गया है।

सीएम योगी के मुरीद हो गए ‘द डॉन’ के संपादक फ़हद हुसैन
बता दें कि पाक के चर्चित अखबार ‘द डॉन’ के संपादक फ़हद हुसैन कोरोना के दौरान सीएम योगी की ओर से उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए उनके मुरीद हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यूपी की योगी आदित्यनाथ और पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के कार्यों की तुलना की है। इस दौरान उन्होंने योगी नेतृत्व को इमरान से बेहतर बताया है।

पाकिस्तानी मीडिया ने यूपी सीएम की शान में गढ़े कसीदे
फहद ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफ शेयर करते हुए लिखा कि ये ग्राफ ध्यान से देखिए। उत्तर प्रदेश और पाकिस्तान की तुलना की जाए तो आप ये देख सकते हैं कि पाकिस्तान में उत्तर प्रदेश से कहीं अधिक मौतें हुई हैं। यूपी ने कड़ाई से लॉक डाउन का पालन कराया, लेकिन पाकिस्तान में यह नहीं हो सका, जिसका नतीजा है कि यहां संक्रमण और मौतों की दर ज्यादा है, जबकि उत्तर प्रदेश में कम है।

ग्राफ से दिखाई पाकिस्तान की हकीकत
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 22 करोड़ 50 लाख के करीब है और पाकिस्तान की 20 करोड़ से थोड़ी अधिक। दोनों का प्रोफाइल एक जैसा है और साक्षरता दर भी समान है। पाकिस्तान में उत्तर प्रदेश के मुकाबले प्रति किलोमीटर जनसंख्या घनत्व कम है और प्रति व्यक्ति आय अधिक है, लेकिन तब भी उत्तर प्रदेश में कोविड 19 से कम मौतें हुई हैं।