Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमिताभ बच्चन स्टारर फ़िल्म ‘गुलाबो सिताबो’ पर लगा स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, प्रोडक्शन हाउस ने दी सफाई

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फ़िल्म गुलाबो सिताबो 12 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है। शूजित सरकार और रॉनी लहरी के प्रोडक्शन हाउस राइसिंग सन फ़िल्म के तले इस फ़िल्म का निर्माण हुआ है। हालांकि, रिलीज़ के ठीक पहले फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर चोरी का आरोप लगा है। इस स्क्रिप्ट चोरी वाले मामले में अब प्रोडक्शन का बयान सामने आया है।

क्या है आरोप

गुलाबो सिताबो को लिखने वाली जूही चतुर्वेदी पर फ़िल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप लेखक राजीव अग्रवाल के बेटे अकीरा अग्रवाल ने लगाया है। उनका आरोप है कि राजीव अग्रवाल ने ‘सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर स्क्रिप्ट कंटेस्ट’ में भाग लिया था, तब इस कहानी को सौंपा था। जूही चतुर्वेदी इस प्रतियोगिता की जूरी मेंबर थीं। अकीरा आरोप यह भी है कि प्रतियोगिता आयोजित कराने वाला स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ने भी जूही के पक्ष में फैसला सुनाया है।

प्रोडक्शन हाउस की सफाई

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जारी बयान में कहा गया है, ‘बहुत पहले 2018 में जूही ने फ़िल्म के कॉन्सेप्ट को रजिस्टर्ड कराया था। यह प्रतियोगिता से पहले किया था। वहीं, जूही को कभी भी कथित कॉपी गई स्क्रिप्ट मिली ही नहीं। इस बात की पुष्टि प्रतियोगिता के आयोजकों ने भी की है। हमारी फ़िल्म की कहानी नोटिस में भेजे गई से बिल्कुल अलग है। यह काफी चौकाने वाला है कि मात्र 2 मिनट 41 सेकंड के ट्रेलर के आधार पर  गंभीर आरोप कैसे लगाए जा रहे हैं। नोटिस को प्रेस में जारी करते जूही और फ़िल्म को नुकासन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में जब हमने फ़िल्म को ओटीटी पर रिलीज़ करने का बोल्ड कदम लिया है।’

ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है फ़िल्म

गुलाबो सिताबो अप्रैल में थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली थी। हालांकि, लॉकडाउन और कोरोना वायरस की वजह से मार्च के बाद से सिनेमाघर नहीं खुले हैं। ऐसे में मेकर्स ने अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद से मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के लोगों ने नाराजगी भी जताई थी।