Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गुलाबो-सिताबो वाले लुक के लिए ऐसे होता था अमिताभ बच्चन का मेकअप, देखें- ये वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन भी अपने किरदारों को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। फिल्म पा में अपना लुक पूरी तरह बदलने के बाद अब अमिताभ बच्चन भी अपनी अपकमिंग फिल्म गुलाबो-सिताबो में नए लुक के साथ नजर आने वाले हैं। गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन एक वृद्ध का किरदार निभा रहे हैं और उसके लिए उन्हें मेकअप और गेटअप के जरिए ये लुक लिया है। अपने लुक को पूरी तरह से बदलने के लिए अमिताभ बच्चन को काफी मुश्किलें भी आईं और उन्हें इसके लिए भारी मेकअप करवाना पड़ता था और फिर कई घंटों तक शूटिंग करनी पड़ती थी।

फिल्म में अमिताभ बच्चन लंबी दाढ़ी, पुराने स्टाइल का चश्मा, एक गमछा के साथ एक वृद्ध के रुप में नजर आएंगे। शूटिंग के वक्त अमिताभ बच्चन को यह लुक लेने के लिए काफी लंबे समय तक अपना मेकअप करवाना पड़ता था और सूजित सरकार और उनकी क्रिएटिव टीम ने इसका खास ध्यान रखा, जिससे अमिताभ का लुक काफी शानदार और अलग नज़र आ रहा है। अब अमेजन प्राइम वीडियो ने एक फिल्म शूटिंग के दौरान का एक मेकिंग वीडियो जारी किया है। इस मेकिंग वीडियो को देखकर आप खुद समझ जाएंगे कि उस दौरान अमिताभ बच्चन को शूटिंग में कितनी मुश्किल होती होगी।

साथ ही आप यह वीडियो देखकर समझ जाएंगे कि आखिर अमिताभ बच्चन शूटिंग कैसे करते हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि शूटिंग के वक्त सीन कैसे शूट किए जाते हैं और अमिताभ बच्चन शूटिंग सेट पर कैसे रहते हैं। यह वीडियो आपको गुलाबो सिताबो की शूटिंग के बारे में बहुत कुछ बताता है।

बता दें कि गुलाबो सिताबो एक कॉमेडी फ़िल्म है, जिसकी कहानी लखनऊ पर बुनी गई है। मिर्जा और बंकी नाम के किरायेदार और मकानमालिक के बीच नोकझोंक को शूजित सरकार ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म दिखाया है। यह आयुष्मान और अमिताभ की पहली फ़िल्म है, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है। थिएटर्स में रिलीज़ करने के लिए बनी यह फ़िल्म 12 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। अब देखना है कि यह दर्शकों को कितना पसंद आती है?