Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुंबई की पहली बारिश देख सुतापा को आई इरफान खान की याद, वीडियो शेयर कर कहा- ‘मैं तुम्हें सुन सकती हूं…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अ​भिनेता इरफान खान आज हमारे बीच नहीं है। उनका जाना मानों किसी बड़े सदमे से कम नहीं आज भी उनके फैंस उनके निधन पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं तो जरा सोचिए उनके परिवार का क्या हाल होगा। इरफान के जाने के बाद से लगातार उनका बेटा और उनकी पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें याद कर लगतार यादों के पिटारे से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। इसी बीच एक बार फिर इरफान की पत्नी सुतापा ने पति को यादा कर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी

शेयर  किया है।         

सुतापा सिकदर को मुंबई की पहली बारिश देखकर पति इरफान खान का याद सता गई। सुतापा ने इरफान के साथ बरसात से जुड़ी यादों को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही सुतापा ने कैप्शन में ​लिखा, ‘तुम्हारा शुक्रिया मैं तुम्हें सुन सकती हूं। हां… मैं जानती हूं ये तुम्हारी तरफ से मेरे लिए है और ये मेरे शरीर और आत्मा को छू गया है। दोनों जहानों के बीच वो बरसात ही है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ रही है।’

सुतापा ने इरफान खान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बारिश के बीच में नदी किनारे लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि वह इस पल को कितना एंजॉय कर रहे होंगे। इस तस्वीर के साथ ही सुतापा सिकदर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में मुंबई में हो रही रिमझिम फुहार होती नजर आ रही है।

आपको बता दें कि इरफान खान ने बॉलीवुड ही नहीं ​बल्कि हॉलीवुड तक की फिल्म में काम किया है। उनकी पहली फिल्म साल 1988 में आई ‘सलाम बॉम्बे’ थी। इस फिल्म को मीरा नायर ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों ‘कमाल की मौत’, ‘दृष्टि’, ‘एक डॉक्टर की मौत’, ‘कसूर’, ‘हासिल’, ‘तुलसी’, ‘पीकू’, ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ ‘पान सिंह तोमर’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘तलवार’, ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘मुंबई मेरी जान’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्नस’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘मकबूल’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया।