Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कर्नाटक और झारखंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्‍ली। कर्नाटक और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, कर्नाटक के हम्‍पी में सुबह 06:55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर में भी 06:55 बजे ही भूकंप के झटकों से लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि हम्‍पी में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। वहीं, जमशेदपुर में भूंकप की तीव्रता हम्‍पी से ज्‍यादा 4.7 रही। भूंकप के बाद लोगों के दिलों में दहशत है। हालांकि, शहर में किसी भी तरीके के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

कनार्टक और झारखंड दोनों राज्‍यों में भूकंप एक ही समय पर आया, लेकिन की तीव्रता अलग-अलग रही है। जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई है, इससे माना जा सकता है कि भूकंप का केंद्र जमशेदपुर रहा होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच देश की राजधानी समेत कई राज्‍यों में पिछले दिनों भूंकप आ चुका है। दिल्‍ली-एनसीआर के इलाके में बीते डेढ़ माह में करीब दस बार भूकंप आया। हालांकि, वैज्ञानिक डॉक्‍टर बीआर बंसल का कहना है कि दिल्‍ली में कोई खतरे की घंटी नहीं बजी है। लोगों को घबराने की जरूरत बिल्‍कुल नहीं है। उनके मुताबिक, अभी तक जितने भी भू‍कंप दिल्‍ली-एनसीआर इलाके में आए हैं वो रिक्‍टर स्‍केल पर काफी कम मांपे गए हैं। इसके अलावा ये भूकंप किसी एक जगह न आकर अलग-अलग जगह पर आए हैं। इनका केंद्र अलग-अलग है और इनका सोर्स जोन भी अलग था। यही वजह है कि वे इन भूकंपों को किसी बड़े भूकंप की आहट नहीं मानते हैं।