Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Cororna का शेयर बाजार पर बड़ा असर- सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कारोबार के आखिरी हफ्ते यानि कि शुक्रवार को भी घरेलू बाजारों में दहशत रही। शेयर बाजार आज भी भारी गिरावट के साथ खुले। BSE के सेंसेक्स 3090.62 अंक यानि कि 9.43% टूटकर 29687.52 पर खुला वहीं निफ्टी में भी अब तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी में भारी गिरावट के चलते इसकी एक घंटे के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई। निफ्टी 966.10 अंक यानि 10.07% टूटकर 8624.05  पर खुला।

बता दें कि इससे पहले वीरवार को घरेलू शेयर बाजारों में मची अफरातफरी के बीच निवेशकों की 11 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डूब गई। दुनिया भर के बाजारों में कोरोना वायरस के महामारी के रूप में फैलने से घबराहट का माहौल है। सेंसेक्स वीरवार को 2919.26 अंक या 8.18 प्रतिशत टूटकर 32,778.14 अंक पर बंद हुआ।