Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

72 घंटे में सुधारे बिजली नही तो होगा आंदोलन:धनंजय कुमार पुटूस

बिजली नही तो बिल नही:धनंजय कुमार पुटूस

Ramgarh:जिले मे भारी बिजली कटौती से आम लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
बिजली कटौती में सुधार को ले प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज विद्युत कार्यपालक अभियंता के के माध्यम से झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक को एक ज्ञापन सौप 72 घण्टे में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया है।सुधार नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन की बात कही है।

दिए ज्ञापन में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा की झारखंड विद्युत वितरण निगम पर अपने 5000 करोड़ के बकाया को लेकर डीवीसीअपने कमांड क्षेत्र के जिलों में 18 घंटे की विद्युत कटौती कर रहा है।

रामगढ़ भी डीवीसी के कमांड क्षेत्र में आता है व रामगढ़ के लोगों को भी 18 घंटे की विद्युत कटौती झेलनी पड़ रही है।
इससे क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई महाशय सवाल यह उठता है की इस परेशानी के लिए दोषी कौन है?
आम उपभोक्ता अपना विद्युत बिल नियमित रूप से आपके कार्यालय में जमा कराता है ₹5000 बकाया होने पर भी आप का विभाग आम उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन काट देता है यहां यह भी सवाल खड़ा है कि उपभोक्ताओं द्वारा दिया जाने वाला पैसा जाता कहाँ है?

आपका विभाग क्यों नहीं नियमित रूप से डीवीसी को भुगतान करता है जाहिर है की बकाया है तो दवाव डालने के लिए डीवीसी कटौती करेगा।

लेकिन इसका खामियाजा एक शरीफ आम उपभोक्ता उठाए जो नियमित रूप से विद्युत बिल का भुगतान करता है महाशय यह स्थिति ना काबिले बर्दाश्त है।
हम आपके निगम को विद्युत बिल देते हैं तो हमें निर्बाध विद्युत आपूर्ति चाहिए आपके और दामोदर घाटी निगम के बीच क्या मामला है इससे आम उपभोक्ताओं को कोई लेना-देना नहीं है।

इस संबंध में हमारा तथा हमारी संस्था का यह कहना है की अगर आप विद्युत आपूर्ति करने में विफल है तो आपको विद्युत बिल लेने का कोई अधिकार नहीं है।

अगर 72 घंटे के अंदर विद्युत व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो हम आप के कार्यालय पर चरणबद्ध उग्र आंदोलन करेंगे तथा तथा आपको आम उपभोक्ताओं से विद्युत बिल लेने से रोक देंगे ।
इसके लिए जो भी अव्यवस्था होगी उसका जिम्मेवार झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम होगा।

उपस्थित:- मल्लिका दत्ता, शीतल सिंह,नीतू देवी,रमा मिश्रा,सुमित वर्मा,शोनु कुमार, सिकंदर सोनी आदि