Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्यप्रदेश: कांग्रेस का दावा,अभी भी बहुमत हमारे पास, नाराज विधायकों को मनाने की तैयारी

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति में बदलते घटनाक्रम के बाद कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है। इस घटनाक्रम के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ने विधायक दल की बैठक बुलाई। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस नेता पीसी शर्मा और शोभा ओझा ने दावा किया कि कमलनाथ की सरकार के पास बहुमत है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि कमलनाथ नाराज विधायकों की घर वापसी की कोशिश करेंगे। कर्नाटक में मौजूद नाराज विधायकों को मनाने के लिए कमलनाथ सज्जन सिंह वर्मा समेत तीन मंत्रियों को कर्नाटक भेजेंगे।

PunjabKesari
पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को धोखा दिया गया। स्पीकर को जो इस्तीफा पत्र सौंपा गया है वह दबाव में लिखवाया गया है। शोभा ओझा ने कहा कि विधायकों को कहा गया था ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा चुनाव का टिकट दिलाना है इसलिए आपलोग उनके समर्थन में हस्ताक्षर कीजिए। इसी बहाने से कराए हस्ताक्षर के कागज को विधायकों के इस्तीफे के रूप में पेश किया गया है। शोभा ओझा ने दावा किया कि कहा कि कमलनाथ की सरकार पूरी तरह सुरक्षित है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस विधायक कमलनाथ सरकार के समर्थन में ही वोट करेंगे। इस बैठक में हिस्सा लेकर बाहर निकले विधायकों ने कहा कि कमलनाथ की ओर से बुलाई गई बैठक में 94 से ज्यादा विधायक पहुंचे थे।

PunjabKesari
उन्होंने बताया कि सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों से कहा है कि वे निर्भीक रहें और विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान एकजुट होकर वोट करें। कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के विधायकों को कहीं भी एकत्र करके नहीं रखा जाएगा। शोभा ओझा ने कहा कि जबतक कोई विधायक खुद से इस्तीफा पत्र लिखकर स्पीकर को नहीं सौंपता है तब तक उसे नहीं माना जाएगा।

PunjabKesari
उधर भाजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद विधायकों को विधायकों को बाहर शिफ्ट अपने विधायकों को दूसरी जगह शिफ्ट कर रही है। भाजपा अपने विधायकों को भोपाल से कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर सकती है।