Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्वी चम्पारण में कोरोना वायरस को लेकर होली के पर्व में बाजारों में मंदी।

रंग अबीर दुकानदारों में मयूषी।

News lens:मोतिहारी, कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में असमय मौत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।जिसके कारण पूरी दुनिया दहशत के साये में जी रही है। वहीं, कोरोना वायरस ने अब छोटे बड़े बाजारों को भी प्रभावित करना शुरु कर दिया है। पूर्वी चंपारण जिले में भी कोरोना वायरस के दहशत रंगों का पर्व होली के बाजार को भी प्रभावित कर रखा है।

वहीं रंग अबीर बाजारों की गलियां सुनी है और दुकानों पर ग्राहकों की आवक कम है। यहां तरह-तरह के पिचकारी और मुखौटा के अलावा होली के अन्य सामानों की बिक्री काफी प्रभावित है। दुकानदारों की माने तो कोरोना वायरस के डर से लोग चाईनीज पिचकारी तो छुना नहीं चाहते है, जबकि लोकल पिचकारी भी खरीदने से लोग कतरा रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण होली के अवसर पर कारोबार प्रभावित होने से जिले का चैंबर ऑफ कॉमर्स भी चिंतित है। होली के पिचकारी और अन्य सामानों में पैसा लगा चुके दुकानदार राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लोग बाजार में खरीददारी करने नहीं आ रहे है।

राजेंद्र प्रसाद के अनुसार उनलोगों ने होली के सामान में काफी पूंजी लगा दिया है, लेकिन बिक्री नहीं होने से उनलोगों को अपनी पूंजी फंसने का डर सता रहा है। कोरोना वायरस के कारण होली का कारोबार प्रभावित होने से चैंबर ऑफ कॉमर्स भी चिंतिंत है। सुरेन्द्र के अनुसार अगर लोगों में कोरोना से दहशत की यही स्थिति रही, तो व्यवसायियों का व्यवसाय चौपट हो जाएगा।