Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आजादी के 72 वर्षों तक आदिबासी कुड़मी समाज अपने हक और अधिकार से वंचित: डॉ अमर चौधरी

कुंदरूकलां स्थित बरदखुटा टांड़ में चल रहे आदिबासि कुड़मि समाज का दो दिवसीय कुड़मालि जड़ुआहि कार्यक्रम  सम्पन्न

कुंदरूकलां स्थित बरदखुटा टांड़ में चल रहे आदिबासि कुड़मि समाज का दो दिवसीय कुड़मालि जड़ुआहि कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.अमर कुमार चौधरी, मुख्य वक्ता बी.बी.एम यूनिवर्सिटी के रिसर्च गाइड डॉ.बी.एन.महतो, विशिष्ट वक्ता आदिबासि कुड़मि समाज के केंद्रीय महासचिव ओमप्रकाश महतो बंसरिआर, केंद्रीय सदस्य दीपक पुनुरिआर, केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल महतो मुतरूआर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रसेनजीत काछिमा, प्रदेश महासचिव बैजनाथ महतो मुतरूआर मौजूद थे। मौके पर डॉ अमर चौधरी ने कहा कि आजादी के 72 वर्षों तक आदिबासी कुड़मी समाज को आखिर किस कारण से उसके हक और अधिकार से वंचित रखा है।

अब इसका हिसाब करने का वक्त आ गया है। हम पढ़ेंगे, लड़ेंगे और अपना अधिकार लेकर रहेंगे। डॉ बीएन महतो ने कहा कि झारखंड के कुड़मी और संवैधानिक आधार पर तो आदिबासी है ही। साथ ही नस्ली आधार पर भी आदिबासी हैं। ओमप्रकाश कसरियार ने कहा कि कुडमियो की अपनी भाषा कुड़माली है। कुडमियो को भाषा के आधार पर बांटना बंद करें। छोटेलाल मुतरुवार ने कहा कि हमारा अधिकार 26 प्रतिशत है और हमें बीसी 1 बनाकर 8प्रतिशत दिया जा रहा है, जो की तर्कसंगत नहीं है। कार्यक्रम में निरंजन महतो, जगेश्वर महतो नागवंशी, शंकरलाल प्रसाद, राजीव कुमार, चंद्रदेव हिंदीआर, आनंद कुमार, संतोष महतो, हीरालाल महतो, मोहराय महतो, मथुरा महतो, भूपेंद्र केटियार सहित कई मौजूद थे।