Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh/ईरान में फैला कोरेना वायरस, चितरपुर के 8 लोग फंसे*

सभी सुरक्षित घर आना चाहते हैं, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार ईरान की राजधानी तेहरान से 1200 किमी दूर किस आइलैंड पर काम कर रहे सभी

Ramgarh:कोरोना वायरस का असर चीन से ईरान तक भी फैल गया है। ईरान में चितरपुर के 8 युवक फंसे हए है। फंसे 8 युवक अपने घर वापस लौटना चाहते है। पर सभी भारत आने में असमर्थ है। कारण यह है कि भारत आने वाले सभी फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है। सभी फंसे लोग चितरपुर दक्षिणी व पश्चिमी के है।

फंसे युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सभी लोगो के परिजनों ने भारत के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाते हुए वापस लाने का अनुरोध किया है। पथराई आंखों से अपने बेटे की वापस लौटने की राह देख रही मोहिबुल्लाह कि मां नूरजहां ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे उनके बेटा से उनकी बात हुई है। वह वापस लौटना चाहता है। लेकिन फ्लाइट नही होने के कारण वह वापस लौट नही पा रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपने पुत्र के वापस लाने का आग्रह कर रही है।

बताते चले कि ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 12 सौ किलोमीटर दूर किस आईलैंड में लगभग 400 लोग एसी टेक्नीशियन पद पर कार्य  कर रहे हैं। उनमें से आठ लोग चितरपुर के हैं। मोहिबुल्लाह के अलावे कासिफ अहमद, आकिब जावेद, अमीरूल इस्लाम, जफर आलम सहित कुल आठ लोग  वहां फंसे हुए हैं। जो वापस भारत लौटने चाहते हैं।