Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Gold Price Today: सोने की वायदा कीमतों में दिख रही गिरावट, जानिए क्या हो गया है भाव

नई दिल्ली। वायदा बाजार में मंगलवार को सोने की वायदा कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 71 रुपये की गिरावट के साथ 41,885 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच जून 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो यह मंगलवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर 67 अंक की गिरावट के साथ 42,126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

उधर चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव मंगलवार सुबह 369 रुपये के उछाल के साथ 45364 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। क्रू़ड ऑयल में भी मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 19 मार्च 2020 के क्रूड ऑयल का वायदा भाव मंगलवार सुबह 1.87 फीसद या 64 रुपये की तेजी के साथ 3495 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के हाजिर भाव की बात करें, तो इन दोनों में भी मंगलवार सुबह तेजी देखी जा रही थी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोने का वैश्विक हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.70 फीसद या 11.11 डॉलर की तेजी के साथ 1,600.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.14 फीसद या 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 16.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।