Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गढ़वा में हाथियों का कहर, तीन घरों को ध्वस्त किया; दीवार के नीचे दबने से किशोर की मौत

गढ़वा। गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव में शनिवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए तीन ग्रामीणों के मिट्टी के घरों को ध्वस्त कर दिया। इस घटना में धनपत सिंह के 13 वर्षीय पुत्र रिशु सिंह की मौत हो गई। घटना के समय वह सो रहा था। हाथियों द्वारा घरों के ध्वस्त किए जाने से दीवार ढह गई और दीवार के नीचे दब जाने से रिशु की मौत हो गई।

हाथी करीब एक घंटे तक गांव में उत्पात मचाते रहे। इस दौरान ग्रामीण डरे-सहमे रहे। ग्रामीणों ने हिम्मत कर एक साथ टीन बजाना शुरू किया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर भागे। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह रिशु सिंह के शव के साथ भंडरिया-मेदिनीनगर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इसकी सूचना मिलने के बाद भंडरिया के वनकर्मी, थाना के सब इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश दुबे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान वन कर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। वन कर्मियों ने इसकी सूचना दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा को दी। सूचना के आलोक में डीएफओ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं। लेकिन ग्रामीण मृतक के परिजन को मुआवजा देने तथा हाथियों को इस क्षेत्र से भगाने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।