Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला माँ को कैद कर कुंभ गए बेटे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया तलब, विधायक ने कि कार्रवाई की मांग

आज रांची में दहाड़ेंगे कन्हैया, हज हाउस पर सभा की नहीं मिली अनुमति; आयोजक अड़े

रांची। रांची एसडीओ ने कन्हैया कुमार की प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने कार्यक्रम के सह संयोजक लाडले खान के नाम एक पत्र जारी कर कार्यक्रम किसी अलग स्थान पर कराने का आदेश दिया है। जिसमें कहा गया है कि प्रशासनिक, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था और जनहित दृष्टिकोण से जगह की कमी को देखते हुए हज हाउस के पास कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने किसी दूसरी जगह पर कार्यक्रम कराने की अनुमति लेने के लिए कहा गया है।

संयोजक ने कहा शांतिपूर्वक करेंगे कार्यक्रम

इधर, कार्यक्रम के सह संयोजक लाडले खान ने कहा है कि कन्हैया कुमार का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है। वे सड़क को बिना ब्लॉक किए विधि व्यवस्था का ख्याल रखते हुए शांतिपूर्वक कार्यक्रम कराएंगे। उन्होंने बताया कि कडरू हज हाउस के पास बने शाहीन बाग के सामने सड़क के दूसरी ओर एक स्टेज बनाया गया है। उसी स्टेज से कन्हैया संबोधित करेंगे।

पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौतियों से भरा होगा आज का दिन

पुलिस प्रशासन के लिए शुक्रवार का दिन चुनौतियों से भरा होगा। चूंकि इस दिन तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। इनमें एक कार्यक्रम संवेदनशील है। राष्ट्रपति के रांची आगमन, विधानसभा सत्र और कडरू हज हाउस के पास जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कार्यक्रम है। इनमें कडरू हज हाउस के पास कन्हैया कुमार के कार्यक्रम को पुलिस-प्रशासन संवेदनशील मान रही है।

इन सभी कार्यक्रमों में पुलिस ने पांच हजार से अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की है। तीन हजार पुलिस फोर्स केवल राष्ट्रपति कार्यक्रम के लिए बुलवाए गए हैं,जबकि विधानसभा सत्र और हज हाउस के कार्यक्रम के लिए पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करनी पड़ी है।