Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्वी चम्पारण के रौशनपुर सपहा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क को ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया मिसाल कायम।

सैकड़ों महिला पुरुषों ने लगभग 200 फिट सड़क कि की मरम्मती।

Motihari:पूर्वी चम्पारण के सुगौली प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत अंर्तगत रौशनपुर सपहा गांव के लोगों ने पिछले तीन दिनों से बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का सैकड़ों महिला पुरुषों ने मिलकर लगभग 200 फिट सड़क की मरम्मती व मिट्टी भराई का काम श्रमदान के माध्यम से कर एक मिसाल कायम किया है।

ग्राम आपदा प्रबंधन समिति के ज्ञानती देवी,विष्णुदेव सहनी, रिंकु देवी, विशुन राम, शिवनाथ राम के नेतृत्व में गांव के विकास के लिए गांव के लोगों ने सामाजिक शोध एवं विकास केंद्र मेहसी के कार्यकर्ता हामिद रज़ा,रामजीत पासवान की प्रेरणा से सामाजिक स्तर पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती व साफ सफ़ाई करने का निर्णय लिया। बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में चिन्हित किये गए स्थलों पर लगभग 200 फिट सड़को का जीर्णोद्धार ग्रामीणों के सहयोग से किया गया जो की बिहार सरकार को एवं जिला प्रशासन को करना चाहिए था।वहीँ सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक मिसाल कायम किया है।