Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्वी चम्पारण में एक साथ तीन हत्याओं से दहल उठा चकिया का हरपुर किशुनी गाँव

मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा पहुंचे घटनास्थल पर, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी के चकिया में तिहरे हत्याकांड की एक बड़ी वारदात घटित हुई है। जहां अपराधी बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया है।कल देर रात बेखौफ अपराधियो ने फिर से एक बड़ी घटना को अंजाम दिया व तीन तीन लोगों या यूं कहें कि एक साथ चार की जान ले ली है क्योंकि मृतिका गर्व से भी थी व उसके पेट मे भी एक बच्चे की हत्या हुई है ।

https://youtu.be/TxoVe46DO14

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चकिया थाना क्षेत्र के हरपुर किशुनी गांव में गुरुवार रात एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर में ही पड़े थे। सूचना पर चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मामले की जांच जारी है। घटना के कारण का पता नहीं चला है। घर के अंदर शव के पास खून के धब्बे नजर आ रहे थे हालांकि किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।वहीं मृतको में नूर आलम की पत्नी रुकसाना खातून उम्र 30 वर्ष, पुत्र मासूम 6 वर्ष और पुत्री शबाना 8 वर्ष शामिल है। महिला के भाई अनवर मियां ने बताया कि उसका बहनोई नूर आलम सऊदी अरब मैं नौकरी करता है उसने फोन पर बताया कि उसकी बहन कॉल नहीं उठा रही है घर जाकर पता करो कि क्या बात है। जब वहां पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था, पिछला दरवाजा खुला था। घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा की, बहन के सर पर पर वार किया गया था ।और दोनों बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी गई थी ।
वही इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही मोतिहारी एस पी नवीन चंद्र झा स्वंय स्वयं दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की गहन जांच में जुट गए है व पुलिस को अग्रतर कारवाही में लगा दिया है ।