Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गढ़वा में लाखों रुपये अग्रिम लेकर बैठे हैं शिक्षा विभाग के अधिकारी, जांच में खुलासा

है। उक्त सभी को विभाग द्वारा जारी नोटिस के आलोक में पैसा जमा नहीं करने की स्थिति में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

गढ़वा। शिक्षा परियोजना एवं शिक्षा विभाग के 75 अधिकारी व कर्मचारी विभाग से लाखों रुपये अग्रिम लेकर दबाए बैठे हैं। अंकेक्षण के दौरान मामला का पकड़ में आया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों तथा कर्मियों को नोटिस भेजकर अग्रिम राशि लौटाने का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, विभाग से ली गई अग्रिम राशि लौटाने में 75 में सिर्फ तीन लोगों ने ही दिलचस्पी दिखाई।

हैरत की बात तो यह है कि जिन अधिकारी, शिक्षक व अन्य कर्मियों ने विभाग से अग्रिम राशि ली थी, इनमें कई का निधन हो चुका है। कई सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं या फिर परियोजना में काम कर रहे कर्मी काम ही छोड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार विभाग को ऐसे कर्मियों के पास अभी भी 6,07,724 रुपये बकाया हैं। विभाग से अग्रिम लेने वालों में पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रिपुंजय द्विवेदी समेत जिले के 11 प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, 6 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, 4 बीआरपी, 12 सीआरपी, 5 सहायक तथा 30 शिक्षकों का नाम शामिल है। रिपुंजय द्विवेदी के पास अग्रिम के  8,824 रुपये बकाया है।

जानकारी के अनुसार रिपंजुय द्विवेदी का कई वर्ष पूर्व में ही निधन हो चुका है। इसी प्रकार से सर्व शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता समेंद्र कुमार के पास 5 हजार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अब्दुल खालिक के पास 10 हजार, इसहाक अंसारी के पास 15 हजार, कृष्ण देव तिवारी के पास 7,581, मो. खालिक अंसारी के पास 3 हजार, पितांबर के पास 15 हजार, राजेंद्र प्रसाद तिवारी के पास 2,33,100, सत्येंद्र नारायण चौबे के पास 14 हजार, श्रीकांत सितांशु के पास 2,428 रुपये हैं।

इसी तरह श्यामदेव राम के पास 10 हजार, सहायक अरुण कुमार वर्मा के पास 4,400, ओमप्रकाश सिंह के पास 10 हजार, राजीव रंजन पाठक के पास 10 हजार, परियोजना का काम छोड़ चुके एसएसए के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी 17,768 रुपये, शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता के पास 67,200, अर्जुन राम के पास 5100 रुपये, नंद किशोर चौबे के पास 89 हजार, सीआरपी मनोज कुमार के पास 1800 रुपये, गुलाम सरवर के पास 2700 रुपये विभाग के पास अग्रिम का बकाया है।

और भी कई ऐसे बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक व सहायक हैं जिनके पास विभाग का अग्रिम बकाया है। उक्त सभी को विभाग द्वारा जारी नोटिस के आलोक में पैसा जमा नहीं करने की स्थिति में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। बावजूद अग्रिम राशि लौटाने के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं।

‘विभाग से अग्रिम राशि लेकर उसे वापस नहीं करने वालों के विरुद्ध विभाग सख्त है। विभाग इस मामले के संबंध में फिर से कार्रवाई की तैयारी में है।’ -आरपी मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गढ़वा।