Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Chitarpur भुक्तभोगियों ने तालाब का मेढ़ काटने पर रजरप्पा थाना में कराया मामला दर्ज 

तेलिया पोखर का मेढ़ काटने पर दर्जनों लोगों के घरों में घुसा था पानी, हुआ  था लाखों का नुकसान, थाना प्रभारी से दोषी के खिलाफ कार्यवाई का किया मांग

Ramgarh/ Newslens : चितरपुर बाजार टांड स्थित तेलिया पोखर में साफ सफाई को लेकर किशोरी केंवट द्वारा गुरुवार देर शाम को तालाब के मेढ़ को काट दिया गया था। जिससे तालाब में जमा पानी बहते हुए दर्जनों लोगों के घरों में जा घुसा था।

जिससे लोगों को काफी आर्थिक क्षति हुई थी। इसी को लेकर भुक्तभोगियों ने शुक्रवार को रजरप्पा थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है। इस संबंध में भुक्तभोगियों का कहना था कि अचानक मेढ़ काटने से पानी की धार बहते हुए हमारे घरों में जा घुसा था। जिसके कारण हमलोगों को लाखों रुपये की क्षति हुई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि भुक्तभोगियों द्वारा  मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन मिला हैं। मामले की जांच की जा रही हैं कि इन्हें कितना नुकसान हुआ है। इन्हे मुआवजा दिलानें का पूरा प्रयास किया जाएगा। मतस्य विभाग व दोषी से मुआवजा की राशि वसूलने का कार्य किया जाएगा।