Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कुख्‍यात नक्‍सली महाराज प्रमाणिक के चार सहयोगी गिरफ्तार, 200 गोली बरामद

गुप्‍त सूचना मिली क‍ि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर महाराज प्रमाणिक के लिए आर्म्‍स सप्‍लायर गोली, हथियार, बारूद और अन्‍य सामान लेकर सीनी के सरमाली आ रहा है।

सरायकेला।  Four naxalites arrested in Seraikela, Jharkhand सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने भाकपा माओवादी से जुड़े चार नक्‍सल‍ियों को सरायकेला -खरसावां ज‍िले के सरमाली गांव से ग‍िरफ्तार क‍िया है। ये सभी कुख्‍यात नक्‍सली महाराज प्रमाण‍िक के ल‍िए काम करते हैं।

पुल‍िस ने इनके पास से दो सौ पीस गोली के अलावा नक्‍सली साह‍ित्‍य भी बरामद क‍िया है। पुल‍िस ने इन्‍हें गुप्‍त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ग‍िरफ्तार क‍िया। इनसे पूछताछ की जा रही है। जिन्‍हें गिरफ्तार किया गया है उनमें सागर महतो, जगदीश महतो, अभिषेक कुमार सिन्‍हा और मुगालाल महतो शामिल है। सागर महतो खरसावां थाना इलाके के बड़गांव का रहनेवाला है और महाराज प्रमाणिक का खास सहयोगी है। जगदीश महतो सीनी ओपी इलाके के सीनी टोला पलासडीह का निवासी है। अभिषेक कुमार सिन्‍हा जमशेदपुर के हरहरगुट्टू में रहता और अवैध रूप से गोला-बारूद की सप्‍लाई का काम करता है। वह मूलरूप में बिहार के मुंगेर जिले के  बरियारपुर का निवासी है। गुणालाल महतो कुचाई थाना इलाके के सेंरेगदा का रहनेवाला है।

इस तरह हुई गिरफ्तारी

आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि गुप्‍त सूचना मिली क‍ि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर महाराज प्रमाणिक के लिए आर्म्‍स सप्‍लायर गोली, हथियार, बारूद और अन्‍य सामान लेकर सीनी के सरमाली आ रहा है। गोला-बारूद महाराज प्रमाणिक के निकट सहयोगी रिसीब करेगा। साथ ही हथियार की खरीद-फरोख्‍त में पैसे की भी डीह होगी। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्‍व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सरायकेला और खरसावां के थाना प्रभारी भी थे।  टीम ने सीनी उकरी मोड़ से खरसावां जानेवाली ग्रामीण सड़क पर सरमाली गांव के कुछ दूर सुनसान जगह पर कुछ लोगों को गुप्‍तरूप से सामान का आदान प्रदान करते हुए दबोच लिया।

पहले भी कर चुके सामान की आपूर्ति

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में महाराज प्रमाणिक के संपर्क में रहने और पहले भी गोली-बारूद, दूरबीन, वाकी-टाकी, गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने की बात कबूल की। एसपी ने बताया कि सबों के खिलाफ सरायकेला थाना में मामला दर्ज किया गया है।

ये सामान हुए बरामद

  •  .315 बोर की गोली-100 चक्र
  • 2 7.65 बोर की गोली-100 चक्र
  •  नक्‍सली साहित्‍य
  • नक्‍सली पर्चा
  • दो मोटरसाइकिल
  • चार मोबाइल

टीम में ये रहे शामिल

  • नवीन प्रकाश पांडेय, सरायकेला थाना प्रभारी
  • सनोज कुमार चौधरी, खरसावां थाना प्रभारी
  • अभिषेक प्रताप, सरायकेला थाना
  • सोमा टोप्‍पो, सरायकेला थाना
  • सिमंत गोराई
  • सलन लुगून
  • सिकरा कुजूर
  • मिसीर कुमर महतो
  • हबीबुल्‍ला अंसारी।