Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें : सुधीर मंगलेश

दुलमी:प्रखंड के दुलमी पंचायत मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके मुख्य अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश दुलमी बीडीओ सुनील प्रजापति प्रभार प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रीति दीवान, उपप्रमुख धर्मधीर महतो, सांसद प्रतिनिधि इन्देव साव, विधायक प्रतिनिधि के रुप में पंकज कुमार ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि अबुआ आवास योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति को पक्के मकान मिलें इसके लिए पहले चिन्हित करे तब उन्हें लाभ दे उन्होंने कहा कि शिविर में बैंक वाले का भी एक अलग से स्टॉल लगाया जाए ताकि लोगों को स्वराज सहित अन्य योजना का लाभ मिल सके। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर आयोजन किया जा रहा है ताकि लाभुकों को प्रखंड कार्यालय तक ना जाने पड़े। इसके लिए लाभुकों के आवेदन के अनुरूप जल्द से जल्द निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इसका लाभ लोगों को मिल सके।

उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहा सभी योजना को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इसका लाभ लोगों को मिले यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही लगे सभी स्टोल का निरीक्षण किया एवं लाभुकों के बीच फुलो झानो योजना के तहत चेक राशन कार्ड जॉब कार्ड कंबल धोती साड़ी प्रधानमंत्री आवास अम्बेडकर आवास सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना कार्यक्रम के बारे लोगो को जानकारी दी।