Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

8 जनवरी को रामगढ़ में होगा भव्य श्री महाकाल महोत्सव

सोमवार को रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) कि एक महत्वपुर्ण बैठक रामगढ़ एसडीओ कार्यालय के निकत स्थित आरबीएसएस के प्रधान कार्यालय में आयोजित कि गई। बैठक में संगठन के कई गण्यमान्य सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष कि भांति वर्ष 2024 में भी आठ जनवरी को 6वां “श्री महाकाल महोत्सव” घुम – धाम मनाया जाएगा।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने बताया कि इस महा आयोजन को सफल बनाने के लिए रामगढ़ जिला के गोला,चितरपुर,नगर परिषद, छावनी परिषद, दुलमी,मांडू,पतरातू प्रखण्डो के गण्यमान्य लोगो को साथ लेकर पचास सदसीय संचालन समिति का निर्माण किया जाएगा।

ज्ञात हो कि रामगढ़ के सुख व शांति के लिए रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा वर्ष 2019 से श्री महाकाल महोत्सव की शुरुआत की गई थी। जिसमे महाकाल का भव्य श्रृंगार, रुद्राभिषेक व महाआरती के पश्चात अटूट भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमे रामगढ़ जिले के हज़ारों लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।