Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Pm मोदी 14 नवंबर को ही आयेंगे रांची, जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय का करेंगे भ्रमण

रांची : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री दो दिनों तक झारखंड दौरे पर रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री 15 नवंबर को रांची आने वाले थे. लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है. नये कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री 15 नवंबर की जगह 14 नवंबर को ही रांची पहुंच जायेंगे.

पीएम 14 नवंबर को करीब 8 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे. 14 नवंबर को प्रधानमंत्री राजभवन में ही डिनर करेंगे और वहीं रात्रि में विश्राम करेंगे. 15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले प्रधानमंत्री रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय जायेंगे. करीब 15 से 20 मिनट संग्रहलाय में समय व्यतीत करने के बाद प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू जायेंगे. इस संशोधित कार्यक्रम को लेकर रांची और खूंटी जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के अन्य वरीय पदाधिकारी अब नये सिरे से तैयारियों में लग गये हैं. प्रधानमंत्री करीब 18 घंटे से ज्यादा समय झारखंड में व्यतीत करेंगे.

ये है संभावित कार्यक्रम
14 नवंबर

रात्रि 8 बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन

8 बजकर 10 मिनट पर एयरपोर्ट से राजभवन के लिए प्रस्थान

8 बजकर 30 मिनट पर राजभवन आगमन, रात्रि का भोजन और विश्राम

15 नवंबर

सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में आगमन, प्रधानमंत्री करीब 15 मिनट से ज्यादा समय यहां व्यतीत करेंगे

10 बजकर 30 मिनट पर खूंटी स्थित बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे

11 बजकर 30 मिनट पर पीएम मोगी खूंटी में ही जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.