Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ के केंद्रीय विद्यालय में ग्रैंड पेरेंट्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कार्यक्रम में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने एक से एक बढ़कर एक रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की

Ramgarh/ Newslens: रामगढ़ के केंद्रीय विद्यालय में ग्रैंड पेरेंट्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस सेलिब्रेशन में स्कूली बच्चों के दादा दादी, नाना नानी व अभिभावकगण सैकड़ों की तादाद में पहुंचे।

इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने एक से एक बढ़कर एक रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा की लोहा मनवाया, जिसे देख कर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वही आज के दौर में सोशल मीडिया की रोल किस तरह है इसे बच्चों ने नाटकीय ढंग से दर्शाया कि किस तरह यह सोशल मीडिया युवा पीढ़ी व बच्चों को गर्त की ओर धकेल रहा है । वहीं दूसरी ओर बच्चों ने घर के बुजुर्ग दादा दादी नाना नानी के ऊपर व्याख्यान दिया कि किस तरह हमें बुजुर्ग अपने संस्कृति और संस्कार को बरकरार रखने में हमारी सहायता करते हैं। इनके ही मदद से हम एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं। इस लिए हमें अपने बुजुर्ग ग्रैंड पैरेंट्स को हर पल सम्मान करना चाहिए । कार्यक्रम के अंत मे स्कूल के प्राचार्या एजे बाड़ा ने कई इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित किया, साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें गिफ्ट भेंट की।

ग्रैंड पैरंट्स सेलिब्रेशन के मौके पर जहा बच्चों ने बेहरतीन प्रस्तुति दिया वही बुजुर्ग अभिभावक भी इस कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाएं और उन लोगों ने भी खेल प्रतियोगिता मैं भाग लिया। इस मौके केंद्रीय विद्यालय में मौजूद एक बुजुर्ग ने बच्चों को हौसला अफजाई करते हुए केंद्रीय विद्यालय की जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि आज मेरे बच्चे जायज मुकाम पर पहुंच चुके हैं यह सब केंद्रीय विद्यालय की ही देन है यह विद्यालय भारतीय संस्कृति को आज भी जिंदा रखे हुए हैं जिसके लिए मैं इस विद्यालय परिवार को नमन करता हुँ।
वैसे तो केंद्रीय विद्यालय में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जहां बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सोशल मीडिया का हमारे जीवन में पर रहे दुष्प्रभाव को नाटकीय ढंग से दिखाया गया। जिसके माध्यम से वह बच्चों ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया हमारी दिनचर्या और जीवनशैली को प्रभावित कर रहा है ।