Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत हुआ केंद्र का उद्घाटन l

रामगढ़: रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न विकास कार्यों, केंद्र के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर टाटा स्टील फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन, रामगढ़ के बीच 6 दिसंबर 2022 को एमओयू किया गया था।

इसी क्रम में कार्य पूर्ण होने के उपरांत सोमवार को माननीय विधायक मांडू विधानसभा क्षेत्र श्री जयप्रकाश भाई पटेल एवं उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के द्वारा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान माननीय विधायक एवं उपायुक्त ने केंद्र में किए गए विकास कार्यों एवं उपलब्ध कराए गए आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने ओपीडी वेटिंग एरिया, सोलर आधारित विद्युत सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओटी कक्ष, लेबर कक्ष, एमटीसी केंद्र आदि में उपलब्ध कराए गए विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मांडू सहित अन्य अधिकारियों को केंद्र के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वही माननीय विधायक एवं उपायुक्त के द्वारा सभी प्रखंड वासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू, अंचल अधिकारी मांडू, महाप्रबंधक टाटा स्टील वेस्ट बोकारो श्री अनुराग दिक्षित, चीफ कैपेसिटी एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट वेस्ट बोकारो टाटा स्टील श्री राजेश कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन से श्री केशव रंजन सहित अन्य उपस्थित थे।